{"_id":"7afa29e43eb42d13e02a05ecbae6f55e","slug":"crime-hindi-news-240","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्रवक्ता पर हमले की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायट प्रवक्ता पर हमले की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में मंगलवार की शाम पड़ोसी ने डहिया गांव के रहने वाले डायट प्रवक्ता पर हमला कर दिया। हमलावर ने तमंचा लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया था। चीख-पुकार सुनकर परिजन और गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर तमंचा लहाराते हुए भाग निकला। भुक्तभोगी प्रवक्ता के बेटे ने घटना की नामजद तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर डहिया गांव निवासी भुवनेश्वर दत्त मिश्र मंझनपुर डायट में प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। उनके बेटे पुनीत कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बताया कि मंगलवार की शाम उनके पिता बड़े भाई के घर गए थे। शाम करीब 7.30 बजे वे घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मिले पड़ोसी ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। वे जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते घर की ओर भागे। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले भी दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर पड़ोसी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। शाम हुए अचानक हमले से प्रवक्ता का परिवार डरा हुआ है। भुक्तभोगी के बेटे पुनीत कुमार ने घटना की नामजद तहरीर सरायअकिल कोतवाली पुलिस को दे दी है। एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया कि जांच के बाद हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।