फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

कौशाम्बी में बेखौफ हुए बदमाश

Thu, 03 Mar 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कौशाम्बी में चोर-उचक्के पूरी तरह से बेखौफ हो चुके हैं। 24 घंटे में ही सैनी और कोखराज इलाके में लूट की दो घटनाएं हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर सैनी के देवीगंज एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला से बदमाशों ने दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की लूट की। वहीं बुधवार की रात दावत में जा रहे रामपुर सुहेला गांव के युवकों से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 9 हजार की लूट की। विरोध करने पर युवकों को पीटकर लहूलुहान कर दिया।


सैनी कोतवाली क्षेत्र की मर्दानपुर बर्जी गांव की रहने वाली गुड़िया देवी पत्नी कंधई लाल मकान निर्माण करा रही है। मजदूरी देने के लिए वह बृहस्पतिवार को भाई बुद्दन पुत्र श्यामलाल के साथ देवीगंज स्थित एसबीआई शाखा गई। अपने खाते से 49 हजार रुपये निकालने के बाद वह पैदल की घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह बाजार से बाहर निकली। नकाबपोश दो युवक आए और महिला के हाथ से पैसों से भरा थैला लेकर भाग गये। दिनदहाड़े महिला से हुई 49 हजार रुपये की लूट की घटना से सनसनी मच गई। महिला के चीखने चिल्लाने पर लोग जमा हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची देवीगंज चौकी पुलिस घटना की छानबीन में जुुटी है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज हेमंत मिश्र ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस महिला के साथ रहे उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। इधर, कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव निवासी बांकेलाल यादव बुधवार की रात चचेरे भाई अनिल कुमार के साथ बाइक से दावत खाने जा रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही उनकी बाइक दरियापुर गांव के समीप पहुंची। लाठी-डंडे से लैस 8 युवकों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा सटाकर बिजली बिल जमा करने के लिए रखा 9 हजार रुपये, बैंक की पासबुक, मोबाइल, घड़ी आदि छीन ली। विरोध करने पर युवकों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed