फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

लावारिश लाशों की बनेगी डीएनए मैचिंग प्रोफाइल

Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
लावारिश लाशों की शिनाख्त में कहीं कोई गड़बड़ न हो। इसके लिए पुलिस लावारिश लाशों की डीएनए मैचिंग प्रोफाइल तैयार करेगी। पंचनामा से पहले मृतक के बाल, दांत, नाखूनों के नमूने सुरक्षित किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


जिले में लावारिश लाशें मिलना आम बात हो गई है। गंगा-यमुना की तराई में बसे इस जनपद की भौगौलिक स्थिति के कारण लोग हत्या करके शवों को यहां ठिकाने लगाकर फरार हो जाते हैं। नदी के कछार के अलावा रेलवे ट्रैक पर आए दिन लावारिश लाशें मिलती रहती हैं। गुजरे साल 2015 में जनपद में 68 लावारिश लाशें मिली थीं। इनमें महज 24 शवों की शिनाख्त पुलिस करा सकी है। लाश मिलने के दो-चार दिन तक पुलिस शिनाख्त कराने को गंभीर रहती है, उसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं कई बार ज्यादा दिन पुरानी और क्षति-विछत हो चुकी लाशों की गलत शिनाख्त भी हो जाती है। 4 मार्च 2014 को फतेहपुर के बैरीगांव खखरेरू में एक लावारिश युवती की लाश मिली थी। पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक परिवार ने 24 फरवरी 2014 को गायब हुई अपनी बेटी प्रीति (18) का शव बताते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही युवती जिंदा मिल गई थी। ऐसे कई शवों के गलत शिनाख्त की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। ऐसे में अब पुलिस लावारिश शव की डीएनए प्रोफाइल बनाएगी। इसके तहत शव का पंचनामा करने से पहले पुलिस दांत, नाखून और बालों का नमूना सुरक्षित करेगी। साथ पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाने से पहले सारा ब्यौरा नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। ताकि पहचान होने के बाद शव परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेबसाइट और वाट्स अप पर पोस्ट होगा विवरण
मंझनपुर(ब्यूरो)। लावारिश मिलने वाली लाशों के साथ गुमशुदा लोगों का ब्यौरा फोटो सहित वेबसाइट के अलावा वाट्स अप पर भी अपलोड किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक जितेन्द्र कुमार शाही ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कड़ाई से इन निर्देशों का पालन कराए जाने को कहा है।


58 दिन, 13 लाश, शिनाख्त एक भी नहीं
मंझनपुर (ब्यूरो)। द्वाबा में लावारिश लाशों के  मिलने का सिलसिला जारी है। मौजूदा साल के गुजरे 58 दिनों में ही कौशाम्बी में अब तक 12 अज्ञात शव मिल चुके हैं। इनमें तीन महिला और 10 पुरुष की लाशें हैं। बरामद हुई इन दर्जनभर से अधिक लाशों में से अब तक पुलिस एक भी शव की शिनाख्त नहीं करा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed