{"_id":"3ce76eef729cb42dcf4d4ee572ec8f2e","slug":"crime-hindi-news-1186","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारी में दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करारी में दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने सोमवार रात करारी में एक दुकान से के शटर का ताला तोड़कर
विज्ञापन
करीब 40 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस
भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करारी के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद सिद्दीक की मोहल्ले में चाय, नाश्ता और किराने की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात भी करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये के अलावा सिगरेट, गुटखा, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को सुबह हुई।
लोगों ने जानकारी दुकानदार को दी। दुकान का सारा सामान और नगदी गायब देख दुकानदार सन्न रह गया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे के लोगों ने बताया कि छह महीने के भीतर कस्बे में यह 10 वीं घटना है। इनमें से अब तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।