{"_id":"24952e550220ae94128f8fe0819d7f24","slug":"crime-hindi-news-1172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूब गई विवाहिता, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में डूब गई विवाहिता, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह शहजादपुर में गंगा नहाने गई विवाहिता डूब गई। गंगा घाट पर चीख पुकार सुन आस-पास मौजूद लोगों के साथ पहुंचे गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का रहने वाला उमेश कुमार सोनकर कई सालों से गुलामीपुर में घर बनाकर परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी आशा देवी (45) बेटे दीपचंद्र और पड़ोसी ऊषा देवी(12), अनिल कुमार (15) के साथ शहजादपुर गंगा घाट पर नहाने गई थी। बताया जा रहा है कि नहाते समय आशा और ऊषा गहरे पानी में डूबने लगी। चीख पुकार सुन बेटे दीपचंद्र ने मां और ऊषा को बचाने के लिए नदी में धोती फेंक दी।
ऊषा धोती के सहारे बाहर निकल आई। जबकि आशा गहरे पानी में समा गई। गंगा घाट पर चीख पुकार सुन लोगों के साथ पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने घंटो की मशक्कत के बाद विवाहिता के शव को नदी से खोज निकाला। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।