फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

दो बाइक को टक्कर मारकर पलटी बेकाबू बोलेरो

Sat, 20 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
करारी कस्बे के समीप शनिवार की दोपहर दो बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे खड्ढ में पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार 4 युवक और बोलेरो में बैठी एक महिला घायल हो गई। घायलों में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव निवासी त्रिपुरेश त्रिपाठी पुत्र संतोष कुमार त्रिपाठी शनिवार को दोस्त अब्दुल कादिर पुत्र अब्दुल खालिक निवासी फकीराबाद के साथ बाइक से पश्चिम शरीरा के नहरकोठी गांव किसी काम से जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक करारी इंटर कालेज के समीप पहुंची। तभी सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रही कि त्रिपुरेश की बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जा भिड़ी। बाइक से टकराने के बाद बेकाबू बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में त्रिपुरेश (27), अब्दुल खालिक के अलावा दूसरी बाइक में सवार बनवारी लाल पुत्र मलखान, रामचंद्र यादव पुत्र मोतीलाल निवासी मंझनपुर जख्मी हो गए। वहीं बोलेरो में बैठी सूरज कली (45) पत्नी राजकुमार निवासिनी बट बंधुरी भी गंभीररूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना देख मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस मंगाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा। जहां महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed