{"_id":"374034548d102031ceca53db5c0d4266","slug":"crime-hindi-news-1157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके का युवक अपने एक रिश्तेदार की बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी आबरू से दो साल तक खेलता रहा। दो दिन पहले घर बुलाकर मनमानी की। शादी करने की जिद करने पर युवती को पीटकर घर से भगा दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर सैनी पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने सैनी एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर चरवा क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार का आना-जाना था। इस दौरान उसने रिश्तेदार की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर वह उसकी आबरू से दो साल तक खेलता रहा। दो दिन पहले वह युवती को बहाने से अपने घर ले गया। वहां उसके साथ मनमानी की। सुबह जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, तो वह उसके ऊपर बिफर पड़ा।
कहासुनी के दौरान उसने घरवालों के साथ मिलकर युवती की पिटाई की और घर से भगा दिया। युवती किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले उसे लेकर सैनी कोतवाली पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मंझनपुर पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्रा ने सैनी कोतवाली प्रभारी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया।