{"_id":"2dea1cf0d36d04aac198523051207c4d","slug":"crime-hindi-news-1142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर असंदापुर में तनातनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर असंदापुर में तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जे को लेकर सरायअकिल के असंदापुर (प्यूली असानतपुर) गांव में महीनों से विवाद चल रहा है। इससे तनातनी बनी हुई है। आरोप है कि पुलिस और तहसील में सुनवाई नहीं होने पर गांववालों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जमीन की पैमाइश कराकर विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के असंदापुर (प्यूली असानतपुर) गांव निवासी रामलखन सिंह, ज्ञान सिंह, संगमलाल, शिवकरन सिंह, करन सिंह, गुड्डू, राजेंद्र सिंह, घनश्याम, राममूर्ति सिंह आदि ने बताया कि गांव में सार्वजनिक उपयोग की जमीन बरसों से खाली थी। पूरा गांव इसमें अनुपयोगी सामान फेंका करता था। इस जमीन को साफ कराकर वहां गांववालों की सहमति से मंदिर के निर्माण की रूपरेखा बनाई गई। बजरंगबली की मूर्ति भी स्थापित कर दी गई थी। बताया जाता है कि 8 फरवरी की रात मूर्ति चोरी हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि दुबारा वहां मूर्ति रखने पर गांव का ही एक व्यक्ति इसका विरोध कर रहा है। जबकि यह जमीन उसकी न होकर ग्रामसभा की है। जमीन पर कब्जे को लेकर गांव में तनातनी बनी है।
आरोप है कि सरायअकिल थाने और चायल तहसील में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस और तहसील के अफसरों ने सुनवाई नहीं की। गांववालों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर विवाद के निस्तारण की मांग की। डीएम ने एसडीएम चायल को गांव जाकर आरोपों की जांच करके विवाद का निदान का निर्देश दिया है। वहीं गांववालों का कहना है कि जल्द विवाद का निस्तारण नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।