फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

ठेकेदारों ने दागी गोलियां, मजदूरों ने फूंकी पोकलैंड

Tue, 16 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
बालू खनन में मशीनों के इस्तेमाल और मल्लाहों की खोदी बालू
विज्ञापन
लदान के रास्ते में जेसीबी से गड्ढा खोदे जाने पर मंगलवार को पिपरी के औधन यमुना घाट पर बवाल हो गया। ठेकेदारों की ओर से हुई फायरिंग में करीब 4 मजदूर घायल हो गए। इससे भड़के मजदूर आक्रोशित हो गए। घाट पर मजदूरों ने एक पोकलैंड और करीब 4 पनचक्की फूंक दी। इससे दिनभर हड़कंप मचा रहा। सूचना पर डीएम, एसपी कई थानों की फोर्स और पीएसी जवानों के साथ पहुंचे।
बताया जाता है कि कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन घाट पर शिवप्रकाश निषाद का बालू खनन का पट्टा है, लेकिन बालू का खनन ठेकेदार कराते हैं।

बताया जाता है कि ठेकेदार पोकलैंड, जेसीबी और पनचक्की से बालू खनन कराते हैं। इतना ही नहीं वे मल्लाहों को खनन से मना करने के साथ उन्हें ट्रक, ट्रैक्टर वालों को बालू नहीं बेचने का दबाव भी बनाते हैं। इससे औधन घाट में कई दिनों से तनातनी थी। सोमवार रात मल्लाहों के बनाए उस रास्ते को जेसीबी से खोदकर गड्ढा कर दिया गया। इसे लेकर मंगलवार सुबह ठेकेदार और मजदूर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान ठेकेदारों की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से औधन गांव के मजदूर राजेंद्र, गुलाब चंद्र, मानिक चंद्र और महेंद्र कुमार आदि जख्मी हो गए। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घाट पर फायरिंग और गोली लगने से मजदूरों के घायल होने की खबर लगते ही आसपास के तमाम गांवों के मल्लाह और मजदूर लाठी-डंडा, बांका आदि लेकर आ गए।

घाट पर उपद्रव करते हुए मजदूरों ने ठेकेदार की एक पोकलैंड, 4 पनचक्की फूंक दी। इस दौरान 3 नाव भी जल गई। ठेकेदार और उनके गुर्गे जान बचाकर भाग निकले। उधर, फायरिंग, मारपीट, आगजनी की सूचना से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर डीएम, एसपी कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर घाट पर पहुंचे। डीएम, एसपी ने घाट पर किसी भी कीमत पर मशीनों का इस्तेमाल नहीं होने का भरोसा दिलाकर मजदूरों को शांत कराया। खबर लिखे जाने तक घाट पर एसडीएम, सीओ फोर्स के साथ डटे थे। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घाटों पर मशीनों के इस्तेमाल गलत है। सभी थानेदारों को सचेत किया गया है कि घाटों पर मशीन का इस्तेमाल मिला, तो वे नपेंगे। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि कानून के साथ जिसने भी खिलवाड़ किया है। सभी को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed