{"_id":"a211185d398f7f0b324fd96d6357fde2","slug":"crime-hindi-news-1126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर कोखराज के ककोढ़ा गांव के समीप रविवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह बाजारों और गांवों में मांग कर गुजारा करती थी।
हादसे में हुई महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा गांव की रहने वाली गोगा देवी (55) पत्नी अकबर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। बताया जा रहा है इस कारण वह गांव और बाजारों में लोगों घर पहुंच जो भी मिलता उसी से पेट भर लेती थी। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो रविवार की दोपहर वह ककोढ़ा गांव के समीप हाईवे किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकरी मृतका के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।