{"_id":"5877cc274f1c1bc156ba92f1","slug":"crime-case-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोक पर विवाहिता से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोक पर विवाहिता से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी इलाके में मंगलवार की रात पड़ोसी ने तमंचे की नोक पर पड़ोसन से दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदा कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बुधवार की सुबह थाने पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक मंगलवार की शाम ससुराल गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। विवाहिता ने बताया कि रात करीब नौ बजे पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुआ। जब तक वह युवक की मंशा को भांपती उसने तमंचा निकाल कर कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद बंद कमरे में ले जाकर तमंचे की नोक पर उसके साथ दुराचार किया। युवक के चंगुल में फंसी विवाहिता आबरू की दुहाई देती रही पर दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। हवस मिटाने के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
बुधवार की सुबह घर लौटे पति को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। विवाहिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।