फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime case in puramufti

दिहाड़ी मांगने पर भट्ठा मजदूरों को मिली मार

Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती इलाके के ईंट भट्ठे में पथाई करने वाले मजदूरों को दिहाड़ी मांगने पर बुधवार को मार मिली। ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी ने दर्जनभर मजदूरों को पीट दिया। जानलेवा धमकियां भी दी गई। पिटाई से घायल मजदूरों ने पिटाई होने की नामजद तहरीर पुरामुफ्ती थाने में दी। एसडीएम और सीओ से भी भट्ठा मालिक, मुंशी की दबंगई की शिकायत की। सीओ ने एसओ पुरामुफ्ती को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, रंजना देवी, बुलबुल, गुड़िया देवी, रीता देवी आदि कई मजदूर पुरामुफ्ती इलाके के बेगम बाजार स्थित एक ईंट भट्ठे में पथाई का काम करते हैं। इन मजदूरों की मानें तो भट्ठा मालिक खुराकी के अलावा कई महीने से उन्हें दिहाड़ी नहीं दे रहा है। इससे भट्ठा मालिक पर एक-एक मजदूर की करीब  22-22 हजार रुपये दिहाड़ी बकाया है। बुधवार को इन मजदूरों ने भट्ठा मालिक और मुंशी से मिलकर मजदूरी का हिसाब करने को कहा। वहीं कई मजदूरों ने फसलों की कटाई, मड़ाई के लिए मजदूरी की मांग की। आरोप है कि दिहाड़ी मांगने पर  भट्ठा संचालक मालिक भड़क गए। उन्होंने किसी भी मजदूर को दिहाड़ी देने से इंकार कर दिया। जब मजदूर दिहाड़ी लेने की जिद करने लगे, तो भड़के भट्ठा संचालक और मुंशी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। इससे भट्ठे में अफरातफरी मच गई। पिटाई से बचने के लिए मजदूर चीखते-चिल्लाते भागे। मजदूरों के भागने पर भट्ठा मालिक और मुंशी ने दुबारा दिहाड़ी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से घायल मजदूर भागकर पुरामुफ्ती थाने पहुंचे और भट्ठा मालिक और मुंशी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद सभी मजदूर सीधे चायल तहसील पहुंचे और घटना की शिकायत एसडीएम और सीओ से की। क्षेत्राधिकारी चायल ने एसओ पुरामुफ्ती को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। उधर भट्ठा संचालक और मुंशी की पिटाई से मजदूर सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed