फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crackers

पटाखा गोदाम में लगी आग, तीन झुलसे

Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 06 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
crackers
मूरतगंज कस्बे में धमाके के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
कोखराज के मूरतगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने शुक्रवार सुबह घर के भीतर बने पटाखा गोदाम में आग लग गई।  विस्फोट से पटाखा कारोबारी समेत उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि पक्के मकान की दीवारें दरक गईं और टीन शेड उड़ गया। घटना का कारण रसोई गैस सिलेंडर में आग लगना रहा।
विज्ञापन


जानकारी होने पर एएसपी कई थानों की फोर्स व दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने झुलसे लोगों को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चायल विधायक संजय गुप्ता ने तीनों लोगों को मूरतगंज से ही इलाहाबाद एसआरएन रेफर करा दिया।
विज्ञापन


मूरतगंज बाजार निवासी रईस अहमद आतिशबाज है। रईस ने पटाखा बिक्री का लाइसेंस ले रखा है। मगर पटाखा रखने के लिए उसने घर में गोदाम बना रखा है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रईस अहमद की बेटी नगमा (20) खाना बना रही थी जबकि पत्नी राशिदा (50) छत पर बैठी थी, जबकि नीचे कमरे में रईस अहमद बैठा था। इसी दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगे सिलेंडर को नगमा ने छत से नीचे फेंक दिया। नीचे बगल के कमरे में ही पटाखे रखे थे। सिलेंडर की आग कमरे तक पहुंच गई। इससे पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाका होने से नगमा, राशिदा और रईस अहमद झुलस गए। पूरा इलाका दहल गया। अगल-बगल के दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे। कमरे में धुआं छाया था। बाहर जल रहे सिलेंडर को किसी तरह बुझाकर लोगों ने घटना की सूचना कोखराज पुलिस को दी। मौके पर एएसपी आशुतोष मिश्र कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।


इसी दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता भी वहां पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने विस्फोट वाले कमरे की आग बुझाई। इसके बाद रईस व उसके परिजनों को आनन-फानन मूरतगंज पीएचसी ले जाया गया। हालत खराब होने पर तीनों को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां-बेटी की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed