फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   constable brock the glass of vehicles

सिपाहियों का उत्पात, फोड़े वाहनों के शीशे

Wed, 27 Feb 2019 12:55 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सिहोरी टोल प्लॉजा पर वसूली कर रहे कोखराज कोतवाली के दो सिपाहियों ने सोमवार सुबह एक ट्रक मालिक और उसके चालक से जमकर अभद्रता की। दो वाहनों के शीशे तोड़ डाले। पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एएसपी से की है।
विज्ञापन


कोखराज के सिहोरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र शफीक ने बताया कि सोमवार सुबह उसके ट्रक का चालक बालू लादकर प्रयागराज बेचने जा रहा था। पीड़ित की मानें तो सिहोरी टोल प्लॉजा पर वसूली कर रहे दो सिपाहियों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर से सौ रुपया मांगने लगे। नहीं देने पर अभद्रता शुरू कर दी। इसकी जानकारी पाकर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा तो सिपाहियों ने उसे भी अपशब्द कहा। इसके बाद ट्रक के साथ ही मालिक की कार का भी शीशा तोड़ डाला। फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देने की धमकी दी। इसे लेकर ट्रक मालिक सहमा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सीओ सिराथू को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed