फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   companey

कंपनी में पैसा जमा कराने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
companey
crime
कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव के युवक से एक प्राइवेट कंपनी में पैसा जमा कराने के लिए एजेंट ने 5 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। फिक्स के बांड के लिए पीड़ित को साल भर से परेशान कर रहा है। अब बांड मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी राम नरेश पुत्र राम बहोरे ने पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिला। आरोप लगाया कि चरवा थाना क्षेत्र के कलापत का पूरा गांव का रहने वाला एक युवक एक प्राइवेट कंपनी का एजेंट है। कंपनी में पैसा फिक्स कराने के नाम पर सालभर पहले पांच लाख रुपये लिया था और एक सादे स्टांप पेपर पर उसके हस्ताक्षर करा कर तीन महीने में बांड देने का वादा किया था। आरोप है कि छह महीने पहले जब उसने बांड की मांग की तो आरोप भुक्तभोगी को कई महीने दौड़ाता रहा। इसी बीच पीड़ित को पैसों की आवश्यकता हुई तो वह अपनी जमीन इंदू देवी के नाम लिख दिया।
विज्ञापन


खेत का बैनामा करने की जानकारी जब युवक को हुई तो वह अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पर पहुंचा और स्टांप पेपर दिखाते हुए अपनी जमीन का एग्रीमेंट करने की बात कही। भुक्तभोगी के विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने उसके साथ मार पीट कर जाने से माने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। भुक्तभोगी ने अनेकों बार चरवा पुलिस से मामले की शिकायत की  लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed