{"_id":"5762f7694f1c1bb26511e04d","slug":"chiragi-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरागी को लेकर हमला, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिरागी को लेकर हमला, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
सरायअकिल थाने के पुरखास चौराहे पर मजार से चिरागी की रकम वसूली के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरांय अकिल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकिल में भर्ती करा दिया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
सरायअकिल थाने के टिकुरी मजरा मिनहाजपुर स्थित एक मजार पर बृहस्पतिवार को अकीदतमंदों का मेला लगता है। मेले में आने वाले भक्तों से चिरागी के तहत भारी रकम आती है। इस रकम को लेकर गांव के दो सगे भाई कल्लू और सगीर के बीच विवाद है। दोनो भाइयों के विवाद में एक पक्ष से खलील और उजैर तो दूसरे पक्ष से महेंद्र और ओम प्रकाश, सुरेंद्र, जीत बहादुर शामिल हैं। बृहस्पतिवार की सुबह खलील और उजैर निवासी मिनहाजपुर बाइक से सरांय अकिल कस्बा जा रहे थे।
वह जैसे ही पुरखास चौराहे पर पहुंचे तो महेंद्र, ओम प्रकाश ने उन्हें रोका लिया। आरोप है कि रुकते ही महेंद्र, ओम प्रकाश के साथ सुरेंद्र व जीतलाल ने हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में खलील और उजैर को गंभीर चोटें आईं। किसी ने घटना की सूचना सरांय अकिल पुलिस को दी तो थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को साथ लेकर आई पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी सरांयअकिल में भर्ती करा दिया है। मामले में घायलों की तहरीर पर महेंद्र, ओम प्रकाश, सुरेंद्र और जीत बहादुर निवासीगण बजहा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है।