{"_id":"573f58ed4f1c1b9857ac82c6","slug":"child-kill-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवा में नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरवा में नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा, मुझे मत मारो...। मैं भी आप के बुढ़ापे की लाठी बन सकती हूं। मुझे बेटा समझकर जीने का हक दे दो...। कुछ ऐसे ही शब्द शुक्रवार को सैयदसरावां गांव के समीप लोगों ने एहसास किया। रेलवे ट्रैक के किनारे कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची का शव मिला। जिसे जन्म के दूसरे दिन ही गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया गया। नवजात बच्ची के गले पर उंगलियों के निशान थे। जिसे देखकर लग रहा था कि बच्ची की हत्या की गई है। नादान का शायद बस इतना कुसूर था कि वह बेटा नहीं बेटी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा इलाके में बृहस्पतिवार की रात नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बेटी को मारने के बाद हैवान बने घर वाले उसे कपडे़ में लपेट कर सैयदसरावां गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक कर भाग निकले। सुबह कपड़े में लिपटा नवजात का शव देख मौके पर भीड़ लग गई। नवजात बच्ची का शव देखते ही लोगों की रूह कांप उठी। लोग यह एहसास करने से नहीं चूके कि काश अगर यह बेटा होता तो शायद उसे मौत की नींद न सुलाया गया होता। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है।