{"_id":"5798f9a24f1c1bec6a21e383","slug":"child-death-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दुधमुंहे बच्चे समेत मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से दुधमुंहे बच्चे समेत मां की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात कोखराज इलाके के बरीपुर गांव में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। विवाहिता बेटे को गोद में लेकर बिजली का तार जोड़ रही थी। इसी दौरान करंट लगने से हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरीपुर का रहने वाला बृजेश सरोज मुंबई में रहकर काम करता है। वहीं गांव में उसकी पत्नी सुशीला देवी (36) बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार रात घर में बिजली का तार टूटने से लाइट नहीं आ रही थी। रात में सुशीला देवी बिजली का तार जोड़ने लगी। इस बीच उसका छह माह का बेटा रोने लगा। सुशीला ने बेटे को गोद में ले लिया और तार जोड़ने लगी। तभी करंट लगने से वह झुलस गई। गोद में रहा उसका बेटा भी झुलस गया। सुशीला की चीखपुकार सुनकर जब तक घरवाले आए तो वह गंभीर अवस्था में पड़ी थी।
दोनों सांसे चल रही थी। लोग दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और उसके मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।