फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   child death

टीला ढहने से मासूम की मौत

Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
child death
crime
थाना क्षेत्र के निगहा गांव में रविवार की सुबह टीला ढहने से मासूम बालिका की मौत हो गई। सुबह वह घर के बगल टीले की ओर गई थी। चीख सुनते ही घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग जख्मी बच्ची को अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। मासूम बच्ची की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के निगहा गांव का धनपत किसान है। रविवार की सुबह उसकी 8 वर्षीय मासूम बेटी सुनीता घर के सामने खेल रही थी। थोड़ी देर बाद वह घर के बगल बने टीले के समीप पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान टीले का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर मासूम बच्ची के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बच्ची की चीख सुन घर वाले भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग घायल बच्ची को अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बच्ची के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। हादसे में हुई मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed