फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chandahitara village

जमीन की रंजिश में युवक का कत्ल, 6 जख्मी

Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
chandahitara village
crime
चरवा के चंदही तारा गांव में शनिवार रात जमीन की रंजिश में दो पड़ोसी भिड़ गए। झगड़े में दोनों तरफ के लोग एक दूसरे पर लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। खून-खराबा थमा तो दोनों तरफ से कई लोग लहूलुहान थे। खबर पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीे। उस दौरान एक युवक की सांसें थम चुकी थी। घायलों को आनन-फानन में पुलिस ने अस्पताल भेजा। जिनमें एक पक्ष के पति-पत्नी की हालत नाजुक है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


चंदही तारा गांव निवासी रामलौटन (45) किसान थे। उनका पड़ोसी भोला से कई सालों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। शनिवार रात उनके बीच कहासुनी होने लगी तो दोनों घरों के पुरुष और महिलाएं लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, फरसा लेकर आ गए। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। रात में मारपीट की घटना से गांव में खलबली मच गई। शोर सुनकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चरवा समेत कई थानों की फोर्स लेकर एएसपी आशुतोष मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर बवाल थमा तो दोनों तरफ कई लोग लहूलुहान जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन


जिनमें रामलौटन की सांसें थम चुकी थी। दूसरे पक्ष से भोला, गणेश, इंद्रपाल और उनकी पत्नी रामरती खून से लथपथ थे। रामरती और इंद्रपाल की हालत नाजुक है। उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष से भी दो लोग गंभीर है। रामलौटन की हत्या से घर में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। एएसपी आशुतोष मिश्र ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed