{"_id":"c837ac4ebdca420903352ea2dd745705","slug":"caused-by-bad-girl-hanging-on-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा खराब होने पर छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्चा खराब होने पर छात्रा ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही जुबरा गांव की किशोरी वंदना देवी (17) की शुक्रवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा में उसका पेपर खराब हो गया था। इसी से वह परेशान थी। परिजनों का मानना है कि पेपर खराब होने के गुस्से में ही उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। सीओ सिटी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
मंझनपुर कोतवाली के जुबरा गांव निवासी रोशनलाल सोनकर फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। उसकी बेटी वंदना (17) इंटर कालेज नारा में 10वीं क्लास में पढ़ती थी। इस समय वह हाईस्कूल की परीक्षा इंटर कालेज देवरा में दे रही है। उसके बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पहली मीटिंग में हिंदी की परीक्षा दी थी। घर लौटने के बाद से वह परेशान थी। पूछने पर उसने पेपर खराब होने की बात घरवालों को बताई थी। शनिवार को भी वह दिनभर गुमशुम ही रही। रात करीब 8 बजे उसकी लाश कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटकती मिली।
वह पढ़ाई के बहाने अपने कमरे में थी। जब मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो फंदे से शव लटकता देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छात्रा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
परिजन पेपर खराब होने से खुदकुशी करना बता रहे हैं। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। मामले में सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश से घटना की सच्चाई का पता चलेगा।