{"_id":"082f83043e14c41a7c73a7e6550f54b8","slug":"caught-in-the-bank-manager-cvo-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीओ से दुर्व्यहार में फंसे बैंक प्रबंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवीओ से दुर्व्यहार में फंसे बैंक प्रबंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय से दुर्व्यहार करना क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक फकीराबाद सरायअकिल के प्रबंधक को महंगा पड़ा है। सीवीओ ने शाखा प्रबंधक के कारनामे की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। डीएम के कहने पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी सरायअकिल को बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने शनिवार को घटना की जांच की। बैंक में पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक फकीराबाद सरायअकिल में मिनी कामधेनु डेयरी के लिए चयनित पशुपालक उधोश्याम ने लोन के लिए आवेदन किया है। उधोश्याम ने बताया कि सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी आठ महीने से लोन स्वीकृत नहीं किया जा सका है। बैंक प्रबंधक के मनमानी की मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से शिकायत की गई थी। आठ दिसंबर को सीवीओ प्रबंधक से बातचीत करने के लिए बैंक गए थे। सीवीओ ने बताया कि पत्रावली के संबंध में पूछताछ की गई तो बैंक मैनेजर ने उल्टा सीधा जवाब देते हुए दुर्व्यवहार किया। सीवीओ ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। डीएम के कहने पर पुलिस अधीक्षक ने एसओ सरायअकिल को प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
शनिवार को पुलिस घटना की छानबीन के लिए गई थी। परिसर में पुलिस को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उधर मामला संज्ञान में आने पर अग्रणी बैंक प्रबंधक और ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक द्वारा सीवीओ से सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस संदर्भ में एसपी रतनकांत पांडेय का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।