{"_id":"59ce9c594f1c1bd7538b4f7d","slug":"cash-and-ornaments-theft-from-the-teacher-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के नगदी और जेवर उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के नगदी और जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
भरवारी में शिक्षक के घर हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के भरवारी में किराए के मकान में रह रहे शिक्षक की हजारों रुपये की संपत्ति चोर गुरुवार रात उठा ले गए। शिक्षक गुरुवार को अपने परिजनों को छोड़ने इलाहाबाद गया था। देर रात लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। शिक्षक ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
इलाहाबाद के धूमनगंज निवासी संदीप सोनकर पुत्र रामजी सोनकर सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। वह परिवार समेत भरवारी में एक निजी अस्पताल के समीप किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार को संदीप अपनी पत्नी व बच्चों को दशहरा पर्व के लिए इलाहाबाद छोड़ने गए थे। रात करीब 11 बजे वह घर लौटे तो देखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था। दरवाजा तोड़कर चोर सभी सामान उठे ले गए थे। सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची कोखराज थाने की पुलिस ने जांच की तो संदीप ने बताया चोर एलसीडी टीवी, कलाई घड़ी, दो सोने के टप्स, नाक की दो कील आदि के साथ 25 सौ रुपये नगद उठा ले गए हैं। संदीप ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वह मकान खाली करने का जबरन दबाव बना रहा था। इंकार करने पर धमकी दी थी कि देखता हूं यहां कैसे रह लोगे। पुलिस मामले में नामजद व्यक्ति की गतिविधि खंगालने में जुटी है।