फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of missing Jevindra found in Soti River; family suspects murder.

Meerut News: लापता जेविंद्र का सोती नदी में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 01 Sep 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Body of missing Jevindra found in Soti River; family suspects murder.
- चार दिन पहले हुआ था लापता, नदी किनारे बाइक खड़ी मिली थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव झड़का निवासी 30 वर्षीय जेविंद्र चौहान का शव मंगलवार को चौथे दिन रुपड़ा गांव के जंगल में सोती नदी से बरामद हुआ। नदी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल सकी। पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों ने स्टीमर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच करने की मांग की।

मृतक के भाई अरविंद कुमार ने बताया कि जेविंद्र शनिवार शाम को अपनी पत्नी पुष्पा से किसी कार्य के लिए जा रहा है और थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा कहकर मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार को बामरोली गांव के समीप सोती नदी किनारे जेविंद्र की मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार नदी और आसपास के जंगलों में उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी परिजन और ग्रामीण सोती नदी तथा आसपास के जंगलों में तलाश कर रहे थे। इसी दौरान रुपड़ा के जंगल में नदी में जेविंद्र का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही हस्तिनापुर, मवाना, बहसूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ पंकज किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- जेविंद्र की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। 10 वर्षीय वंश और आठ वर्षीय जतिन के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार गमजदा है। बच्चों और पत्नी के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed