फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   car killed A sleeping old man

कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचला, मौत

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अफजलपुर साताें गांव में शनिवार दोपहर बेकाबू कार ने वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध घर के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव निवासी राम औतार (60) किसान था। शनिवार दोपहर चटख धूप निकलने पर घर के सामने सड़क किनारे चारपाई डाल कर सो रहा था। इसी दौरान दारानगर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध को तड़पते देख कार चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण कार चालक का पीछा करते वह काफी दूर जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed