{"_id":"5740b7d04f1c1be71fac7983","slug":"car-eccident-injerd-5-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पेड़ से भिड़ी, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार पेड़ से भिड़ी, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शनार्थियों से भरी कार शनिवार की दोपहर कोर्रई गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। कार सवार कड़ा से देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक जख्मी महिला की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र शारदा प्रसाद शनिवार की सुबह परिवार के साथ कार से कड़ा देवी धाम दर्शन के लिए गया था। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कोर्रई गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार अमित कुमार (26), रिंकी देवी (22), प्रेमवती (55), आरती देवी (16), अरविंद कुमार (20) घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टराें ने जख्मी आरती देवी की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी तरह सैनी के कमासिन मोड़ के समीप बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार भोला सिंह और धनराज सिंह निवासी धाता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।