{"_id":"58b868b54f1c1b603e83094f","slug":"car-accident-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर मंदर मोड़ के समीप सड़क पार कर रहे युवक को गुरुवार की दोपहर बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के कृष्णा मंदिर सल्लाहपुर निवासी बाबू राम (35) पुत्र शीतला प्रसाद गुरुवार की दोपहर किसी काम से मंदर मोड़ गया था। काम निपटाने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हादसे में हुई मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।