{"_id":"5bf8518bbdec2241c7691f3e","slug":"businessmen-blocked-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाओं से आक्रोशित कारोबारियों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की घटनाओं से आक्रोशित कारोबारियों ने किया चक्काजाम
kaushambi
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। चोरी की घटनाओं में इजाफे से नाराज पश्चिमशरीरा बाजार के कारोबारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्र्रोशित कारोबारियों ने दुकानें बंद करके चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ के आश्वासन पर लोग माने। पश्चिमशरीरा बाजार में इन दिनों चोरी की घटनाएं कुछ ज्यादा ही हो रही हैं। करीब 20 दिन पहले चोरों ने पप्पू मोदनवाल व राम सेवक त्रिपाठी के घर को निशाना बनाकर हजारों का माल पार किया था। इसके चार दिन बाद सुशील सिंह के घर में चोरी हो गई। नागेंन्द्र सिंह तथा भागीरथी के घरों से भी हजारों का माल उड़ाया गया। 17 नवम्बर को सोनू केसरवानी की कपड़े की दुकान में चोरी हुई थी। इसी दुकान में दो दिन पहले फिर चोरी हो गई। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पूर्व की अधिकतर घटनाओं में भी एफआईआर नहीं लिखी गई।
केस दर्ज हुआ तो खुलासा नहीं हुआ। इससे नाराज कारोबारियों ने हनुमान मंदिर चौराहे पर दुकानें बंद करके शुक्रवार सुबह जाम लगा दिया। लोग एफआईआर दर्ज करने के साथ खुलासे की जिद पर अड़े थे। जाम की बदौलत टेवां-बैरागीपुर व कौशाम्बी-हिनौता मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ सिटी एसएन पाठक ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खत्म हुआ और मार्ग बहाल हुआ। इससे पहले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।