फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   businessman died in road accident kausambhi

सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, तीन घायल

Fri, 06 Apr 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 06 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के केशउवापुर गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उस पर सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के अलीगंज मोहल्ले का अखिलेश कुमार (38) पुत्र वेदप्रकाश मशीनरी स्टोर चलाते थे। गुरुवार दोपहर वह इलाहाबाद के सुलेमसराय निवासी अजय गुप्ता, सुधीर व सुनील के साथ किसी काम से कार से सिराथू जा रहा थे। केशउवापुर गांव के समीप अचानक सामने एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार चला रहे अखिलेश नियंत्रण खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, बाकी लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सिराथू सीएचसी में भर्ती करा कराया। जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed