{"_id":"570941974f1c1b3b2ac810c8","slug":"burn-death-in-bhavari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग का गोला बनी युवती, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग का गोला बनी युवती, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के नेहरूनगर मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शनिवार को घर के भीतर जलने से मौत हो गई। रसोईघर में आग का गोला बनी युवती को देख घरवालों की रूह कांप गई। आग बुझाकर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गई। युवती की इसी महीने की 26 तारीख को शादी थी। चर्चा है कि वह उस शादी से नाखुश थी। घरवाले गांव के ही एक युवक को इस हादसे के लिए कसूरवार ठहरा रहे हैं। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
कोखराज थाने के भरवारी (नेहरू नगर) मोहल्ला निवासी रामचंद्र सरोज ने अपनी बेटी दीपा (20) की शादी चायल इलाके के एक गांव में पक्की की थी। 26 अप्रैल को बारात आनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इधर, शनिवार की सुबह घर में बैठे परिजन शादी की तैयारी पर ही चर्चा कर रहे थे। इसी बीच रसोईघर से दीपा की चीखें और लपटें, धुएं का गुहार देख लोगों की रूह कांप गई। अनहोनी की आशंका से भरे घरवाले भागकर वहां पहुंचे, तो दीपा आग का गोला बनी थी। उसने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली थी। बेटी की यह हरकत देख परिजन सन्न रह गए। चीखते-चिल्लाते घरवाले आग बुझाने में जुटे। आग बुझाई गई, तो दीपा करीब 80 फीसदी से भी ज्यादा जल चुकी थी। नाजुक दशा में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। पर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि युवती अपनी शादी से खुश नहीं थी। घरवालों का आरोप है कि पड़ोसी एक युवक ने उसे बरगला रखा था। उसी के बहकावे में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना से घर में कोहराम मचा है।