{"_id":"56ec40b04f1c1bd45b8b466d","slug":"burn-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर झुलसी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर झुलसी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर(ब्यूरो)। घर के भीतर संदिग्धदशा में शुक्रवार की सुबह अजरौली गांव की एक विवाहिता लपटों की जद में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। गंभीररूप से झुलसी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में ब्याही सविता देवी (38) पत्नी पारसलाल शुक्रवार की सुबह घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार के लोग दौड़े। आग का गोला बनी विवाहिता की जान बचाने के दौरान पति भी लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। वहीं आग बुझाने के बाद घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन