{"_id":"2b200b6f4889034597b9e81f625d9b4a","slug":"brick-stone-wounded-girl-killed-in-clashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-पत्थर के संघर्ष में जख्मी बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट-पत्थर के संघर्ष में जख्मी बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पिपरी क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर में जख्मी बालिका की बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चार हमलावरों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में लल्लन सिंह का पड़ोसी से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच लाठी-डंडों से हमले के साथ जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस हमले में लल्लन सिंह की बेटी सपना (08) समेत छह लोग घायल हो गए थे। ईंट-पत्थर लगने से सपना को गंभीर चोटें आई थी। हालत बिगड़ने पर उसे घरवालों ने इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। घायल बालिका की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना तहकीकात शुरू कर दी है। बालिका की मौत के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।