फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brick kiln owner threatened to kill

भट्ठा मालिक को जान से मारने की धमकी

Sun, 25 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 25 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर। कोखराज क्षेत्र के एक भट्ठा कारोबारी को कई दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे उसका परिवार भयभीत है। सहमे कारोबारी ने एसपी से घटना की शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर उसने जान-माल की सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा निवासी तिलक जौहरी ने बताया कि अंदावां गांव के समीप उसका ईंट भट्ठा है। बताया कि जब से उसने भट्ठा खोला है अंदावा गांव का ही रहने वाला एक दबंग उसके पीछे पड़ा है। उससे भट्ठा चलाने के एवज में गुंडा टैक्स की मांग की जाती है। पैसे नहीं देने पर उसे परेशान किया जा रहा है और भट्ठा बंद करने के लिए कहा जाता है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


कई दिनों से मिल रही धमकी से भट्ठा मालिक और उसके परिवार के अन्य सदस्य सहमे हुए हैं। परेशान भट्ठा मालिक ने एसपी को पत्र भेजकर घटना की जानकारी दी है। इसमें उसने हत्या किए जाने का अंदेशा भी जताया है। साथ ही पुलिस कप्तान से उसने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि अभी उन्हें ऐसा कोई शिकायतीपत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलती है, तो प्रकरण की जांच कराकर रंगदारी मांगने और धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed