{"_id":"573622354f1c1b816b919cfd","slug":"boy-with-rap-in-saraiakil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायअकिल में किशोर से अप्राकृतिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायअकिल में किशोर से अप्राकृतिक दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके के एक किशोर के साथ पड़ोसी युवकों ने सामूहिक अप्राकृतिक दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद युवकों ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचे पीड़ित किशोर ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी किशोर की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोर बुधवार को खेत की ओर गया था। इसी दौरान गांव के दो युवक बहाने से उसे एक झाड़ी के समीप बुला ले गए। इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार करना शुरू कर दिया। किशोर के चीखने पर युवकों ने उसका मुंह दबाकर दरिंदगी कर डाली। हवस मिटाने के बाद किशोर को कहीं किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकले। बदहवास हालत में घर पहुंचे किशोर ने आपबीती परिजनों को बताई।
पड़ोसी की हरकत सुन घर वालों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को परिजन पीड़ित किशोर को लेकर सरायअकिल थाने पहुंचे। पीड़ित कीमां की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ पीके यादव ने बताया कि एफआईआर लिख ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।