फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy killer

युवक को चापड़ से काटकर मार डाला

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
boy killer
crime
करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रात के करीब 12 बजे पत्नी द्वारा देखे जाने पर गांव में शोर गुल मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि हत्या क्यों की गई इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। हत्या की तफ्तीश में जुटे एसओ करारी का मानना है कि घटना के पीछे कोई और कारण है। जिसे घरवाले जानते नहीं हैं या फिर छिपा रहे हैं।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव निवासी राजेश कुमार (26) पुत्र बृज लाल शनिवार की शाम घर लौटा। रात में खाना खाने के बाद वह घर के बाहर सो गया। उसकी पत्नी विमला देवी व दो बच्चे घर के अंदर सोए हुए थे। रात के करीब 12 बजे हमलावर पहुंचे और राजेश पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। राजेश जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा। मगर हत्यारों ने तब तक वार बंद नहीं किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद हत्यारे भाग निकले। राजेश की चीख सुनकर विमला की नींद टूटी। वह दरवाजा खोल कर बाहर आई। खाट पर राजेश खून से लथपथ पड़ा था। यह देख विमला शोर मचाने लगी। कुछ ही देर में परिवार और गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में राजेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजेश की मौत की पुष्टी हो जाने पर पत्नी समेत परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। सूचना  पर जिला अस्पताल पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में विमला ने परिवार के चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने परिवार के सगे चार भाइयों शारदा प्रसाद, श्रीनाथ, लल्लन और यशपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या के बाद से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिवार के ही सदस्यों ने युवक की हत्या क्याें की है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। युवक की हत्या के बाद चारों आरोपी सगे भाई घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed