फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy injerd knife

मामूली विवाद में घोंपा चाकू

Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
boy injerd knife
crime
बलिहांवा गांव में खेत की सिंचाई को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। इससे नाराज एक युवक ने खेत में पानी लगाने की तैयारी कर रहे दूसरे युवक को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर कोखराज थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    बलिहांवा निवासी पप्पू पुत्र रामचंद्र पटेल का सोमवार की सुबह गांव के ही सुरेंद्र पुत्र रामलखन से विवाद हो गया था। झगड़ा खेत में नलकूप से सिंचाई को लेकर हुआ था। सिंचाई के लिए सुरेंद्र पानी नहीं दे रहा था। कहासुनी होने के बाद दोनों ने खेत में मारपीट की। इससे नाराज सुरेंद्र ने पप्पू पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। चाकू के वार से पप्पू घायल हो गया है। पप्पू के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पप्पू के परिजन मौके पर पहुंचे उसे आनन-फानन लेकर मूरतगंज पीएचसी ले गए। पप्पू  की तहरीर पर सुरेंद्र के खिलाफ कोखराज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। विवेचक मूरतगंज चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि मारपीट में वादी की अंगुली टूटने की सूचना उन्हें दी गई थी। घटना वाले दिन वह छुट्टी में थे। बहुत ज्यादा घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed