{"_id":"5745fcce4f1c1bd240690a1a","slug":"boy-death-fall-bowndri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान ने मंगलवार रात और बुधवार दोपहर भारी तबाही मचाई। तमाम बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल धराशाई हो गई। होर्डिंग-बैनर उड़ गए। इससे एक तरफ बिजली गुल हुई तो दूसरी तरफ सड़क और रेल मार्ग घंटों ठप रहे। इस दौरान छह लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच इलाहाबाद व एक कौशाम्बी का है।
प्रतापगढ़ जिले में बुधवार भोर में आए तूफान ने कई इलाकों में जमकर कहर बरपाया। जेठवारा इलाके में मकान पर पेड़ गिर गए जिससे सो रहे आठ लोग मकान के मलबे में दबकर घायल हो गए। लोगों के टिनशेड, छप्पर भी उड़ गए। कुंडा में तूफान के चलते पेड़ गिरने से बिजली के कई खंभे टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान के चलते हाईवे पर जाम लगा रहा। कौशाम्बी में आंधी-पानी ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं दूसरी ओर एक घर की खुशियां भी छीन लीं। बुधवार की सुबह मंझनपुर के अंबावा पूरव गांव में पड़ोसी की छत की चहारदीवारी ढहने से रंजीत कुमार का पूरा परिवार दब गया। इस दौरान 12 साल के हिमांशु की मौत हो गई। उसके मां-बाप गंभीर रूप से घायल हो गए।