फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy death

शराब पीने से युवक की मौत

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
boy death
crime
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधना गांव के युवक की शनिवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात में वह पड़ोसी गांव से शराब पीकर घर पहुंचा था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि शराब पीने से युवक की मौत हुई है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लौधना गांव का रहने वाला शिवराखन सिंह (40) पुत्र रघुनाथ शराब का लती था। शनिवार की शाम वह पड़ोसी गांव बक्सीपार गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने वहां छक कर शराब पी थी। रात में वह घर पहुंचा तो अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जब तक घर वाले उसे कहीं इलाज के लिए ले जाते युवक की सांसें थम चुकी थी। चर्चा है कि शराब पीने से युवक की मौत हुई है। रविवार की सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि कौशाम्बी के अधिकांश गांवों में इन दिनों कच्ची शराब का कारोबार होता है। पुलिस आए दिन शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल तो भेजती है पर उसके काले कारोबार को रोकने के लिए कोई कारगर प्रयास नहीं किया जाता है। जिसके चलते यह काला धंधा फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed