{"_id":"57f2a05e4f1c1b8c3226fabd","slug":"boy-burn-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव में रविवार की रात एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। चीख पुकार सुनते ही घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर गांव का रहने वाला कृष्ण भान पुत्र राम सुरेमन किसान है। रविवार की रात परिजनों के सोने के बाद युवक ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया। घर के भीतर आग का गोला बने युवक की चीख सुनते ही परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि युवक साल भर से गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इलाज में वह पूरी तरह से टूट गया है। इसी से आजिज आने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।