फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boundey wall crashing, complaint with sdm

चहार दिवारी ढहाए जाने की डीएम-एसपी से शिकायत

Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरवा थाने के भीटी गांव में शुक्रवार को ढहाई गई चहारदीवारी की शिकायत पीड़ित ने शनिवार को डीएम और एसपी से की। अधिकारीद्वय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराते हुए निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद चौफटका निवासी अमिता मिश्रा पत्नी राजीव मिश्र ने चरवा थाने के भीटी गांव में डेढ़ साल पहले अफजल-अरशद नामक व्यक्ति से लगभग 19 विस्वा भूमि का बैनामा कराया है। इस भूमि पर रामनरेश, सुरेश, दोनों की पत्नियां शुक्रवार को चार बजे निर्माण स्थल पर पहुंचीं और नई-पुरानी दोनों दीवारों को ढहा दिया। इसके बाद जीटी रोड जाम करने की कोशिश की। मामले में राजीव मिश्र की तहरीर पर चरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मगर गिरफ्तारी नहीं की गई। शनिवार सुबह पीड़ित ने डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed