फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boloro cycle accident

बोलेरो ने साइकिल सवार को कुचला

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
boloro cycle accident
crime
सादिकपुर सेमरहा गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बुधवार दोपहर साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक घर से करारी बाजार जा रहा था। सूचना पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


    करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव निवासी गोपी प्रसाद (18) पुत्र रोशन लाल बुधवार की दोपहर साइकिल से करारी बाजार जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मंझनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मारते हुए युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों की साथ पहुंची पुलिस जख्मी युवक को जब तक अस्पताल पहुंचाती उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कस्बे के ही एक युवक की बोलेरो थी। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed