फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bolero Tempo killed in the crash , six dead

बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर, छह मरे

Sun, 09 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 09 Aug 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bolero Tempo killed in the crash , six dead
चायल (कौशाम्बी)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर पुरामुफ्ती के समीप शनिवार भोर हुए भीषण सड़क हादसे में जौनपुर के दंपती समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृत दंपती के दो बेटे, बेटी और दामाद समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी लोग नातिन का मुंडन कराने इलाहाबाद से टेंपो रिजर्व कर शीतला धाम (कड़ा) जा रहे थे। दर्शनार्थियों से भरे टेंपो को रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के हरदरा गांव निवासी नंदलाल की बेटी नगीना उर्फ रूपा देवी की बेटी शिवांगी (3 वर्ष) का मुंडन शीतलाधाम में कराना था। इसके लिए नंदलाल का पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को शीतला धाम के लिए जौनपुर-इलाहाबाद पैसेंजर से इलाहाबाद पहुंचा। इलाहाबाद से तीन टेंपो रिजर्व कर सभी लोग शीतला धाम जा रहे थे। शनिवार भोर करीब 4 बजे जैसे ही इन दर्शनार्थियों का टेंपो पुरामुफ्ती के कोइलहा गांव के समीप पहुंचा। सामने से तेज रफ्तार आई बोलेरो ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आमने-सामने हुई भिड़ंत में टेंपो सवार नंदलाल (55), उसकी पत्नी इंद्रावती देवी (52), अवध नारायण गौतम (35), रोशनलाल (30), वसुंधरा देवी (40) पत्नी चंद्रभूषण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि विनोद (10) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नंदलाल की बेटी रूपा उर्फ नगीना देवी (32), दामाद अरविंद कुमार (35),  रणधीर (28), गोविंदा (25) सहित सुमित (35), चंद्रिका (17) पुत्री चंद्रभूषण, मनीषा देवी (22) पत्नी रोहित कुमार घायल हो गईं। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों से पूछताछ करने के बाद उनके साथ रहे अन्य दर्शनार्थियों को घटना की जानकारी दी और घायलों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया। दंपती समेत 6 लोगों की मौत से साथ रहे परिजनों, रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed