फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp leader Kranti

भाजपा नेता ने खुद ही मारी थी गोली

Mon, 07 Aug 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 07 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
bjp leader Kranti
क्राइम
सिराथू विधायक के करीबी क्रांति पर हुए कातिलाना हमले का सच झकझोर देने वाला है। भाजपा नेता ने ही खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उसके साथी हवा में फायरिंग करते हुए भागे थे ताकि घटना सही प्रतीत हो। इस साजिश के पीछे भाजपा नेता की सोची समझी रणनीति थी। वह सरवर हत्याकांड के गवाहों को फंसाकर सजा से बचने की कोशिश में था लेकिन अपने ही बुने जाल में फंस गया। एएसपी ने घटना का खुलासा कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के सयारा मीठेपुर गांव निवासी क्रांति द्विवेदी उर्फ लल्लू पंडित सिराथू विधायक शीतला प्रसाद का करीबी है। शनिवार शाम सिराथू बाजार में उसे गोली मारी गई थी। गोली दाहिने हाथ की भुजा में लगी थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए फायरिंग कर भागे हमलावरों को पइंसा के समीप से धर दबोचा। पुलिस ने हत्थे चढ़े मनोज कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी जगन्नाथपुर, रतन त्रिपाठी पुत्र सिद्धनाथ के कब्जे से 315 बोर के दो खोखा व तमंचा बरामद किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि क्रांति ने ही इस घटना की साजिश रची थी। सरवर हत्याकांड से बचने के लिए क्रांति ने यह योजना बनाई थी। रणनीति यह थी कि क्रांति खुद को हाथ में गोली मारेगा, इसके वह हवाई फायरिंग हुए निकल जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को यही हुआ। क्रांति ने पहले खुद को गोली मारी थी, इसके बाद वह उसका तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए भागे थे। प्रेस वार्ता में मनोज व रतन त्रिपाठी को पेश करते हुए इसकी जानकारी एएसपी अशोक कुमार ने दी। एएसपी ने बताया कि इस मामले में क्रांति के पिता ने परास निवासी मुंसफ अली समेत तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनको फंसाकर वह सरवर हत्याकांड में गवाही न देने का दबाव बनाने की फिराक में था। कहाकि अभी मामले की तहकीकात चल रही है अभी और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed