{"_id":"57ec06e64f1c1b537c5756dc","slug":"bike-car-accident-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की टक्कर से कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार की टक्कर से कारोबारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीराम कटरा के समीप बुधवार दोपहर बाइक सवार ने कार से उतरे कारोबारी को टक्कर मार दिया। हादसे में कारोबारी व बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। तीनों को सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाहाबाद के राजापुर निवसी अमरनाथ (65) पुत्र ननकू फर्नीचर कारोबारी था। वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर कोरीपुर गांव जा रहा था। बेनीराम कटरा के समीप वह कार से नीचे उतरकर लघु शंका के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान इलाहाबाद की ओर जा रहे बाइक सवार अंशु पुत्र सुरेश निवासी नौबस्ता करारी ने टक्कर मार दिया। हादसे में अमरनाथ, अंशु व उसके साथ बाइक बैठी चचेरी बहन गीता पुत्री नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान ही अमरनाथ ने दम तोड़ दिया। अंशु व गीता की हालत गंभीर थी। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर मिलने पर अमरनाथ के परिजन अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।