फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bijali conection kaushambi

बकाए पर उपभोक्ताओं का काटा कनेक्शन

Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 21 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
bijali conection kaushambi
crime
बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ रविवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 लाख के बकाए पर 130 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विद्युत टीम ने काटे। घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपभोग करने वाले 15 लोगों के खिलाफ जुर्माना किया गया। इसके अलावा 65 निजी नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में 138-बी की कार्रवाई कराई गई। विद्युत टीम की कार्रवाई से बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


  उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए एक्सईएन विद्युत प्रभाकर पांडेय संजीदा हैं। उनके निर्देश पर रविवार को जिले के भरवारी, मनौरी, सराय अकिल, करारी, मंझनपुर और सिराथू में अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत टीम ने साढ़े सत्रह लाख के बकाए पर 75 नलकूप और 12 लाख के बकाए पर 55 घरेलू उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा। अभियान के दौरान विद्युत टीम ने 15 घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपभोग पाया। इनका कनेक्शन काटते हुए टीम जुर्माने की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा अभियान के दौरान 65 नलकूप उपभोक्ता ऐसे मिले जिन्होंने काटे गए कनेक्शन को बकाया जमा किए बगैर जोड़ लिया था। इनके खिलाफ संबंधित थाने में 138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। एक्सईएन के निर्देश पर हुई कार्रवाई से जिले भर के बकाएदारों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed