{"_id":"58e932164f1c1bac2b5b47f5","slug":"bharvari-nagar-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर से नगदी समेत लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी नगर पंचायत के शिशु मंदिर कालोनी में शुक्रवार की रात चोर कारोबारी का घर खंगाल ले गए। छत के रास्ते से घुसे चोर नगदी समेत लगभग चार लाख रुपये के जेवर आदि उठा ले गए हैं। शनिवार दोपहर कारोबारी परिवार समेत गांव से वापस लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
शिशु मंदिर कालोनी निवासी श्रवण कुमार केशरवानी मूलरूप से फरीदपुर गांव के रहने वाले हैं। श्रवण कुमार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। रविवार को आपरेशन के लिए श्रवण कुमार को मुंबई जाना था। इसकी तैयारी उन्होंने कर ली थी। मुंबई जाने से पहले श्रवण कुमार अपनी पत्नी उर्मिला केशरवानी व बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम घर में ताला लगाकर अपने गांव चले गए। रात में चोर छत में लगी लोहे की जाली काटकर अंदर घुसे।
कमरों का ताला तोड़ने के बाद चोर 90 हजार रुपये नगद समेत अंगूठी, जंजीर, चेन, मंगलसूत्र समेत लगभग चार लाख रुपये कीमत के जेवर उठा ले गए। शनिवार की दोपहर श्रवण कुमार करीब दो बजे परिवार के साथ घर लौटे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसते ही उनके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा देख वह अचेत हो गए। पत्नी उर्मिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने जांच के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कबाड़ी के काउंटर से 90 हजार की चोरी
कोतवाली के करारी रोड स्थित कबाड़ी के काउंटर से शुक्रवार की रात चोर ने 90 हजार नगदी पार कर दिया। मंझनपुर कोतवाली के भक्तन का पुरवा गांव निवासी महनूर हैदर पुत्र जुल्फेकार हैदर ने करारी रोड पर सुपर स्क्रैप कंपनी के नाम पर कबाड़ की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की शाम वह 90 हजार रकम काउंटर के लॉकर में रख घर चला गया था। शुक्रवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर काउंटर में रखी रकम पार कर दी। महनूर ने अपने ट्रक के खलासी पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। इसी तरह शुक्रवार की रात नया नगर निवासी शिक्षक शाहिद के घर में छत के रास्ते से घुसे चोर 17 हजार रुपये नगद समेत तीन मोबाइल उठा ले गए।