{"_id":"594fffdb4f1c1b16058b48d5","slug":"bhagwatpur-village-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मंजिल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी मंजिल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शनिवार देर रात घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे राघवेन्द्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं। सुबह युवक बिस्तर पर खून से लथपथ लाश मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। घर में कोहराम मचा तो गांव वालों को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की मौत से मां-बाप के साथ पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पिपरी के भगवतपुर गांव का राघवेन्द्र पांडेय (30) पुत्र दीपनारायण पांडेय बम्हरौली के कैनिंग कंपनी में बाबू था। पत्नी वंदना बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। राघवेंद्र शनिवार रात परिजनों के साथ खाना-पीना करने के बाद वह करीब दस बजे दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। रात में हत्यारे राघवेंद्र के कमरे में घुसे और उसको चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। घर के बाहर सो रहे मां-बाप को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सात बजे तक युवक नीचे नहीं आया तो पिता दीपनारायण उसे जगाने के लिए कमरे पहुंचा। बिस्तर पर बेटे की खून से सनी लाश देख दीपनारायण के होश उड़ गए। वह छत से ही चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भागकर पहुंचे तो मंजर देख उनका भी कलेजा चाक हो गया।
युवक के कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र पिपरी, पूरामुफ्ती एसओ और डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह खंगाली जा रही है। फौरी तौर पर हत्या पुरानी रंजिश या फिर चोरी में नाकाम होने के बाद बदमाशों ने दी है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
उलझी हत्या की गुत्थी, पुलिस हैरान
भगवतपुर गांव के राघवेन्द्र के हत्या की गुत्थी उलझी हुई है। युवक की हत्या किसने और क्यों किया? इसे लेकर परिजनों के साथ पुलिस भी हैरान है। युवक की हत्या आखिर क्यों की गई? इसकी कोई ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है। गांव में अच्छी छवि और अपने काम से काम रखने वाले राघवेंद्र की हत्या के रहस्यों ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।
पिपरी कोतवाली के भगवतपुर गांव के राघवेन्द्र पुत्र दीपनारायण की हत्या किसने और क्यों की? इसको लेकर पुलिस के साथ परिजन और ग्रामीण में सकते हैं। घटना के पीछे छिपे रहस्य को पुलिस खंगालने में जुटी है। हालांकि इस बावत पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को खास क्लू नहीं मिला है। चर्चाओं पर पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। चर्चा है कि पहले तो युवक की हत्या चोरों ने लूटपाट में नाकाम होने के बाद किया है या फिर घटना के पीछे और कोई रहस्य है। एसओ पिपरी अर्जुन सिंह ने बताया घटना की तहकीकात कई पहलुओं पर की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।