{"_id":"5cbe102fbdec22145e483940","slug":"beated-to-two-ladies-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए दो बेटियों को पीटकर घर से निकाला
Tue, 23 Apr 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कानपुर और उन्नाव में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मंझनपुर कस्बा निवासी रेशमा बानो पुत्री जफर ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले उन्नाव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक बार फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने सोमवार को एसपी से शिकायत कर दी। ऐसे ही पिपरी गांव की मंदाकिनी पुत्री लल्ला प्रसाद ने बताया कि उसका विवाद दो साल पहले कानपुर में हुआ था। दहेज की मांग को लेकर चार दिन पहले ससुराल वालों ने पीटकर घर से भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को दोनों प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।