{"_id":"5ac670fd4f1c1bc2618b5c2e","slug":"bank-froud","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खाता खोलकर किया 18 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी खाता खोलकर किया 18 करोड़ का लेनदेन
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी में करारी क्षेत्र के गुरैनी निवासी एलआईसी अभिकर्ता के नाम से इलाहाबाद चौक स्थित एक बैंक की शाखा में फर्जी खाता खोला गया। फिर 18 करोड़ रुपये का लेनदेन कर खाता बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी भुक्तभोगी को तब हुई जब उसके पास आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा। भुक्तभोगी का आरोप है कि बैंक अफसरों की मिलीभगत से यह खेल हुआ। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के चकगुरैनी (बैशकांटी) निवासी चंद्रभवन अग्रहरि पुत्र रामलखन एलआईसी अभिकर्ता हैं। उनका आरोप है कि एक बैंक की इलाहाबाद स्थित चौक शाखा में पिछले दिनों किसी ने उनके नाम से फर्जी खाता खुलवाया। वर्ष 2015-16 में खोले गए इस खाते से 18,32,63,238 रुपये का लेनदेन किया गया। इसके कुछ दिन बाद खाता बंद कर दिया गया। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी तब हुई 10 दिसंबर को उन्हें आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिला। आरोप है कि उसने बैंक में जाकर खाते का विवरण मांगा तो उसे टरका दिया गया। आरोप है कि तीन दिन तक दौड़ाने के बाद भी मैनेजर ने जानकारी नहीं दी। इसके बाद भुक्तभोगी ने मैनेजर पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बताया कि उसने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कोतवाली इलाहाबाद में शिकायती पत्र भेजा है। हालांकि प्रभारी कोतवाली मोइनुददीन बेग ने ऐसी कोई भी शिकायत मिलने से इंकार किया।
भुक्तभोगी का आरोप है कि यह पूरा खेल काले धन को सफेद करने के लिए किया गया। आरोप है कि बैंक मैनेजर की मिलीभगत से ही यह खेल खेला गया। ऐसा न होता तो उनके नाम से कैसे कोई व्यक्ति फर्जी खाता खोल पाता? भुक्तभोगी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।