फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bandook fireing two injered

कोखराज एवं महेवाघाट क्षेत्र में दो युवकों को मारी गई गोली

Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
bandook fireing two injered
crime
शुक्रवार की शाम कोखराज एवं महेवाघाट थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो युवको को गोली मार दी गई। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलो का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के राला मोड़ पर हुई घटना में बताया जाता है कि बघेलापुर निवासी हमीद अख्तर आज शाम को कोटेदार भइयन के पास मिट्टी का तेल लेने के लिए गया था। तेल लेने के दौरान कोटेदार और हमीद में दाम को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते घर के अंदर जाकर कोटेदार अपनी बदूंक निकाल लाया। आरोप है कि कोटेदार ने हमीद को गोली मार दी। सरेआम कोटेदार द्वारा मारी गईगोली से अफरा-तफरी मच गई। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुआ हमीद जमीन में गिर तड़पने लगा। घटना की सूचना पर एसओ कोखराज विनोद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे बेली हास्पिटल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना महेवाघाट क्षेत्र के निगहा चौहारे की हे। वाकया शाम 7 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि निगहा निवासी नीरज सिंह चौराहे पर मौजूद था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावर उसे गोली मार फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए नीरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों घटनाओें की जांच शुरू कर हमलावरों की तलाश मे जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि नीरज को दुश्मनी में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed